कोंडागांव: राज्यपाल ने कोंडागांव में ली समीक्षा बैठक, जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर, ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज सोमवार दोपहर 12:30 बजे जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण, जल संचयन और वर्षा पूर्व-पश्चात जलस्तर आकलन के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास