शाजापुर: शाजापुर सहित जिले में 5 सीएम राइज स्कूलों का निर्माण तेजी से चल रहा है, 2025 में विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिले में पांच नए सीएम राइज स्कूल भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो 2025 के शैक्षणिक सत्र तक पूरा हो जाएगा। इन स्कूलों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।जिला मुख्यालय में भैरव डूंगरी के पास 40.22 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल चार मंजिला भवन का निर्माण हो रहा है।