बांका: एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए समीक्षा बैठक, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | Mar 31, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 11 बजे एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से गैस वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।