हमीरगढ़: मंगरोप में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 7 घंटे चली कार्रवाई, सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर होगी पुलिस कार्रवाई
मंगरोप।कस्बे में हाल ही में शुरू हुई ई-बस सेवा के संचालन के दौरान मुख्य मार्ग पर जाम और अतिक्रमण की समस्या सामने आने के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया।गुरुवार को मंगरोप कस्बे में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 6 बजे तक लगातार चली।इस दौरान बुलडोजर की सहायता से मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हटाए।