बहराइच: रोडवेज बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से सवारी भरते पाए जाने पर यातायात पुलिस ने 4 डग्गामार चार पहिया वाहनों पर की कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक यातायात ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देश के क्रम मे जिले मे सड़क दुर्घटना तथा उनमे होने वाली मृत्यु मे कमी लाए जाने हेतु विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन वाहन चेकिंग की गई इस दौरान रोडवेज बसस्टैंड के सामने अवैध रूप से सवारियां भर्ती हुए पाए जाने पर चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की गई है।