बैतूल: कोसमी गांव में युवक के साथ लाठी से की गई मारपीट घायल को 100 डायल से जिला अस्पताल लाया।
Betul, Betul | May 4, 2024 घटना बैतूल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कोसमी गांव की है। जहां शनिवार को एक युवक के साथ उसके पड़ोसी द्वारा विवाद करते हुए लाठी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।घायल मनोज ने घटना की जानकारी 100 डायल को दी थी।जिसके बाद पुलिस द्वारा घायल को 100 डायल से मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। जहां फीलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।