सितारगंज में आरडी/एफडी के नाम पर ठगी: 15-20 लाख गबन करने वाला मुख्य कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार
सितारगंज/ऊधमसिंहनगर:
उत्तराखंड सरकार की भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस ने आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने 'बाँसुरी म्युचुअल बेनिफिट इंडिया निधि लिमिटेड' के नाम पर लोगों से ठगी करने और आरडी/एफडी के नाम पर जमा लाखों रुपये गबन करने वाले वांछित कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।