कटनी नगर: कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर सभी बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ की बैठक
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बैंक शाखाओं में सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें तथा उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की जमा पूंजी की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, अतः किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।