जगदीशपुर: बड़ी महारानी दरबार में महाअष्टमी पर 56 भोग, विजयादशमी पर डांडिया और रावण दहन
जीछो की बड़ी महारानी दरबार में शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर मां महागौरी को 56 भोग लगाए गए। महानवमी को सिद्धिदात्री देवी के लिए विशेष हवन-बलि होगा। विजयादशमी पर डांडिया और रावण दहन से नवरात्र महोत्सव का समापन होगा। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है।