देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, कुछ पंपों पर बिक्री बंद, पंपों पर लगी लंबी कतारें
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग कैन और डिब्बे लेकर पेट्रोल-डीजल भराने पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर ईंधन या तो सीमित मात्रा में मिल रहा है या पूरी तरह खत्म हो चुका है।