इटावा: पक्का तालाब ग़मा मंदिर के पास 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, हत्या की जताई आशंका
Etawah, Etawah | Dec 15, 2025 पक्का तालाब क्षेत्र में स्थित गमा देवी मंदिर के पीछे बने करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में रविवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसी गड्ढे में उसका दोस्त गंभीर हालत में पड़ा मिला, जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सोमवार को कब्जे में लेकर एक बजे पीएम कराया।