नवाबगंज: गर्मी से बाराबंकी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, डायरिया और उल्टी-पल्टी के मामले बढ़े; डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव
बाराबंकी जिला अस्पताल में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में डायरिया और उल्टी-पलटी के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।गर्मी जनित बीमारियों के कारण बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड दोनों में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।