जगदलपुर: बस्तर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग की
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की यह देरी "महिला विरोधी" रवैया है और महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें राजनीतिक मोहरा बनाया जा रहा है। सरकार असंवैधानिक तरीके से परिसीमन बिल पारित करना चाह रही थी, लेकिन कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों के कड़े विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका।