अशोक नगर: मुंगावली: इमली चौराहे के पास बाइक फिसलने से 17 वर्षीय किशोर घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के मुंगावली इमली चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जरौली गांव निवासी अभिषेक पुत्र अनिल अहिरवार उम्र 17 वर्ष बुधवार की दोपहर 1:00 बजे मुंगावली से अपने घर जाते समय मुंगावली इमली चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।