मोदनगंज: बिहार पुलिस के जवान की आसमयिक मौत, पुलिस कर्मियों ने दिया गॉड ऑफ ऑनर
घोसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जिला पुलिस के एक 30 वर्षीय जवान के आकस्मिक निधन से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक संतोष कुमार बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था और वह अपना घर सैदपुर छुट्टी पर आया था। मौत के बाद स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश कुमार के नेतृत्व में जवान को गौड आफ ऑनर दिया।