डुमरा: तल्खापुर चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना, ईसाई धर्म के लोगों ने यीशु मसीह को किया याद
सीतामढ़ी के विभिन्न चर्चों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना और उपवास में शामिल हुए।