आंवला: आंवला में हजारों किसानों का पंजीकरण अधूरा, एसडीएम-एडीएम ने चौपाल में पंजीकरण कराने की की अपील
आंवला तहसील में किसान रजिस्ट्री का कार्य तेजी से जारी है। कुल 1,22,659 किसानों का पंजीकरण किया जाना है, जिसमें से अब तक 88,557 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण हो चुका है। नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने मंगलवार को दोपहर एक बजे यह जानकारी दी।