पटेरा: मझगंवा पतोल में स्कूल तक सड़क निर्माण की मांग पर प्रदर्शन, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम
Patera, Damoh | Aug 23, 2026 पटेरा ब्लॉक के मझगुआ पतोल हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर चक्का जाम प्रदर्शन मामले में तहसीलदार के आश्वासन पर चक्का जाम खोला गया बता दे कि स्कूल तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर सेकड़ो छात्र-छात्राओं ने सड़क पर साइकिले खड़ी कर जाम लगा दिया था जिसकी सूचना पर तहसीलदार उमेश तिवारी हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर जाम खुलवाया।