गोरखपुर: CM योगी ने कहा- सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना है, भाजपा का विकास सपा-कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं हैं
गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की राजनीति पर लेकर तीखा हमला बोला।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं का कोई विकल्प नहीं है और विपक्ष जाति के नाम पर समाज को बांटकर विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।अपने संबोधन में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर कई राजनीतिक आरोप लगाए।