बलिया के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अपराध और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि “जिस भाषा में अपराधी सुनेगा, उसी भाषा में समझाया जाएगा।”
एसपी ने थानों पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त और संदिग्धों की चेकिंग तेज करने पर जोर दिया। साथ ही जिले के सभी थानों के सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने की जानकारी दी।
#Ballia #BalliaPolice #IrajRaja #SPBallia #बलिया #बलिया_पुलिस #ईरज_राजा #उत्तरप्रदेश_पुलिस #CrimeControl #LawAndOrder