गोरखपुर: DDU हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का वीडियो आया सामने, कुलपति बोलीं- यह मामला हमारे हॉस्टल का नहीं है
DDU के हॉस्टल के अंदर खाने में कीड़े मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश नजर आया।कुछ छात्र एडी बिल्डिंग पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे।उन्होंने मांग की कि हॉस्टल वार्डन के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।वही DDU प्रशासन ने इस वीडियो को फर्जी बताया है।