कोंडागांव: जातरबेड़ा ब्रिज में स्लेब लोड टेस्ट के चलते तीन दिन के लिए बयानार से बुनागांव मार्ग किया गया बाधित, राहगीरों में नाराजगी
बयानार से बुनागांव जाने वाली मार्ग पर 15 जुलाई से 17 जुलाई तक 3 दिनों के लिए मार्ग बाधित किया गया है। वहीं जातरबेड़ा ब्रिज में स्लैब लोड टेस्टिंग हेतु यह कदम उठाया गया है। वही ब्रिज 3 दिनों के लिए बंद किए जाने के चलते राहगीरों एवं आमजनों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सड़क ब्रिज निर्माण संस्था द्वारा सुरक्षा की मांग की गई है।