फिरोज़ाबाद: दक्षिण पुलिस ने स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा: बुलट की गई ज़ब्त, ₹16,500 का चालान, युवक किया गया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने स्टंटबाजी और तेज ध्वनि में हॉर्न बजाकर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी मोटरसाइकिल सीज कर भारी चालान किया। जिसकी जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे करीब दी गई। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की।