शिवपुरी: सुभाषपुरा पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिथुन मोगिया (36) निवासी कैमई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो प्लास्टिक कैनों में भरी 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।