नवाबगंज: बाराबंकी में कोचिंग सेंटरों पर बड़ा एक्शन, लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन जागा, शहरभर में छापेमारी
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद अब बाराबंकी में प्रशासन हरकत में आ गया है। फायर विभाग, पुलिस और एसडीएम की संयुक्त टीम शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर रही है।जांच के दौरान फायर सेफ्टी के इंतजाम, आपातकालीन निकास,अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा मानकों को परखा जा रहा है।