शिमला- रामपुर के काशापाट में फटा बादल, खाली करवाए मकान, लोगों ने भागकर बचाई जान
#cloudburst #kashapatvalley
रामपुर क्षेत्र के काशपाट में शुक्रवार रात बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने गंगदारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की इंटेक संरचना को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से इंटेक की कई सिविल संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। बॉटम कन्वेयंस चैनल के तल में भी भारी स्कॉरिंग (कटाव) हुआ है। बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि परियोजना में लगाए गए कुछ क्रेट्स भी पानी में बह गए। बाढ़ के तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में मलबा भी परियोजना क्षेत्र में पहुंचा, जिससे मौके पर काफी मलबा जमा हो गया है। परियोजना प्रबंधन की ओर से अब क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रबंधन ने घटना के बाद मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त संरचनाओं की जांच शुरू कर दी है।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026