कोलायत: दिन दहाड़े बच्चे का अपहरण करने की कोशिश, मां को आता देख आरोपी ने बच्चे को धक्का देकर भागा, कोलायत की घटना
दिन दहाड़े बच्चे को उठाकर ले जाने की नाकाम कोशिश की घटना सामने आई है। बच्चे के चिल्लाने पर मां के आ जाने से अपहरणकर्ता छोड़कर भाग गया।घटना के बाद परिजनों ने रविवार को पुलिस को परिवाद देकर आरोपी गिरोह को पकड़ने की मांग है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कस्बे के वार्ड एक निवासी पीड़ित शिव माली ने बताया कि शनिवार दोपहर को नाकाम कोशिश हुई।