अकलतरा: पीपरसत्ती गांव के सब्जी बाजार के पास 5 लोगों ने मिलकर युवक की की मारपीट, जुर्म दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पीपरसत्ती गांव के भोला पुरहोले ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ सब्जी लेने बाजार जा रहा था। बाजार के पास सतीश ने उसकी बहन को अपशब्द कहने लगा, जिसे मना किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फिर सतीश, चीकू, अंकित, मोना और राजा ने मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन के साथ भी मारपीट की।