ज्ञानपुर: गोपीगंज में 70 लाख के पंडाल में 8 अक्टूबर से भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे
भदोही जिले के गोपीगंज में काली देवी पर 70 लाख की लागत से बनाए जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल में 8 अक्टूबर से भक्ति मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए अब पंडाल और उसके अंदर बन रही प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कारीगरों ने अपनी तैयारी बेहद तेज कर दी हैं। आपको बता दें कि इस बार यह पूजा पंडाल अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित अक्षरधाम मंदिर के मॉडल पर है।