ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भागवत में करंट लगने से युवक की हुई मौत
थाना गोपीगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला पूरे भागवत में एक दुखद घटना में आकाश बिन्द (21 वर्ष) की मौत हो गई। वह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।