ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली के सरई पठखानी गांव में हुई चोरी
सरई पठखानी गांव में एक मकान में चोरों ने ताला तोड़कर घर को खंगाल दिया। घर का परिवार मुंबई में रहता है और केवल एक व्यक्ति को घर देखने की जिम्मेदारी दी गई थी। बीती रात चोरों ने घर का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और घर को खंगाल दिया। सुबह जब लोगों ने घर का टूटा ताला और खुला दरवाजा देखा, तो उन्होंने घर मालिक को घटना की सूचना दी।