कोडरमा: एसपी ने ज़िला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण शुक्रवार को 11 बजे किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश-निकास व्यवस्था, तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, आगंतुकों की जांच तथा बंदी पेशी की सुरक्षा का जायजा लिया।