कासगंज: कासगंज जिले में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 412 वाहनों के चालान किए गए
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कासगंज यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में नदरई गेट और बिलराम गेट चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले 412 वाहनों के चालान काटे गए।