हरिहरगंज: मुखिया संदीप और तुरी पंचायत के ग्रामीणों ने डीडीसी से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई
हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत तुरी पंचायत के मुखिया सह हरिहरगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ मेदिनीनगर स्थित पलामू उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मो. सादात अनवर से मुलाकात कर पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने डीडीसी को लिखित आवेदन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।