फरसगांव: फरसगांव में आयोजित क्रिकेट का रोमांच खत्म, प्लास्टिक बॉल में प्रेस क्लब और टेनिस बॉल में फरसगांव फाइटर बने चैंपियन
फरसगांव के हाई स्कूल मैदान में यूथ स्पोर्ट क्लब द्वारा आयोजित प्लास्टिक बॉल एवं पीपीएल-4 क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार देर रात करीब 1 बजे भव्य समापन हुआ।फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।प्लास्टिक बॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रेस क्लब ने जीत हासिल किया तो वही पीपीएल-4 में फरसगांव फाइटर ने जीत दर्ज की