मुरैना नगर: पंचायती धर्मशाला के पास रातभर मंडराते रहे चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, वीडियो वायरल
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में पंचायती धर्मशाला के पास बीती रात आदित्य ज्वेलर्स के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास CCTV में कैद हो गया। वायरल वीडियो में तीन चोर बाइक का लॉक और हैंडल तोड़ने की कोशिश करते दिखे। काफी देर तक प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो दूसरी बाइक को निशाना बनाया,लेकिन वहां भी असफल रहे। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।