नवाबगंज: भनौली में सरकारी देसी शराब दुकान पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अधिक कीमत पर बिक्री का वीडियो वायरल
सतरिख थाना क्षेत्र में सरकारी देसी शराब की दुकान पर नियमों को ताक पर रखकर शराब बेचने का मामला सामने आया है। भनौली स्थित दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शटर के नीचे से शराब की बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे दुकान का शटर बंद होने के बावजूद अंदर से ग्राहकों को शराब दी जा रही थी।