बिछिया: बम्हनी बंजर में बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए समाजसेवियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
जिले के बम्हनी बंजर, वार्ड क्र 13 से एक मानवीय खबर सामने आई l यहां रहने वाले लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपति का कच्चा मकान करीब तीन महीने पहले गिर गया था। आर्थिक तंगी के चलते वे अब तक अपना घर दोबारा नहीं बनवा सके हैं। फिलहाल दोनों एक अस्थायी झोपड़ी में रहकर जीवन-यापन करने को मजबूर हैंl शनिवार 25 जुलाई को शाम 7 बजे समाजसेवी बसंत राजा नें मदद की गुहार लगाई है l