मोतिहारी: मुफ्फस्सिल थाना पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर फरार
मोतिहारी पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद किया है। जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढेकाहा बाजार में स्थित एक किराए की दुकान में छापेमारी किया। इस दौरान 56.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा गुरूवार को 11:17 मिनट पर दी गई।