जुलाना: जुलाना के वार्ड 5 स्थित शुद्ध मिल्क डेयरी पर सीएम फ़्लाइंग ने की छापेमारी
Julana, Jind | Feb 8, 2024 वीरवार को जुलाना कस्बे के वार्ड 5 में स्थित शुद्ध मिल्क डेयरी पर सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की। टीम को छापेमारी के दारौन काफी खामियां मिली। टीम ने अलग अलग 7 सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए। वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा जोगिन्द्र के नेत्तृत्व में सीएम फ्लाइंग की टीम ने जुलाना में शुद्ध मिल्क डेयरी पर छापेमारी की।