जुलाना: जुलाना नगर पालिका की निवर्तमान पार्षद पुष्पा तायल बनीं भाजपा की जिला सचिव
Julana, Jind | Feb 6, 2024 भाजपा के जींद जिला अध्यक्ष राजू मोर ने आज मंगलवार को पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उन्होंने जुलाना नगर पालिका की वर्तमान पार्षद पुष्पा तायल को भाजपा की जिला सचिव मनोनीत किया है।पुष्पा तायल इससे पहले भी पार्टी संगठन में कई पदों पर रह चुकी हैं।