जुलाना: जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में किसान आंदोलन को लेकर सरपंचों की हुई बैठक
Julana, Jind | Feb 8, 2024 किसान आंदोलन को लेकर जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संगठन के खंड प्रधान शिक्षा देवी के प्रतिनिधि सतीश नैन ने की। इस मौके पर सरपंचों के बीच डीएसपी जितेंद्र राणा, डीएसपी रोहतास सिंह व जुलाना थाना प्रभारी नवीन मोर भी मौजूद रहे। बैठक में सरपंचों ने किसान आंदोलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।