जुलाना: जुलाना की पुरानी अनाज मंडी का महम के विधायक बलराज कुंडू ने किया दौरा
Julana, Jind | Feb 7, 2024 बुधवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी का महम के विधायक बलराज कुंडू ने दौरा किया और दुकानदारों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जुलाना हलके के साथ अनदेखी की जा रही है। जुलाना हल्का सत्ता में है इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अंबार बना हुआ है। सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है ।लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है।