मंडला: नौतपा के चौथे दिन पारा 45 डिग्री पर, लू से सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Mandla, Mandla | May 28, 2026 जिले में इन दिनों सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। नौतपा के चौथे दिन गुरुवार 28 मई को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तीन बजे चल रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर होते ही शहर की मुख्य सडक़ों में सन्नाटा दिख