राजगढ़: राजगढ़ में PNB बैंक में भीड़ का फायदा उठाकर कुर्ते की जेब से 20 हजार रुपये चोरी, दो युवकों पर आरोप, थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Oct 18, 2026 चूरू जिले के राजगढ़ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के अंदर भीड़ का फायदा उठाकर जेब से 20 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित की रिपोर्ट पर राजगढ़ पुलिस थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कृष्ण कुमार पुत्र रिछपाल कुम्हार 56 वर्ष निवासी हरपालू सांवल ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।