दतिया: काली पहाड़ी जंगल में भीषण आग, राहगीर की बाइक जलकर राख, युवक झुलसा, दमकल ने पाया काबू
Datia, Datia | Apr 14, 2026 दतिया जिले के काली पहाड़ी बीट के जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक राहगीर की बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि बाइक सवार युवक झुलस गया। घटना दोपहर करीब 03 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी और खमेरा गांव को जोड़ने वाले मार्ग के पास जंगल में अचानक आग भड़क उठी।