संडीला: अतरौली थाना क्षेत्र में जानकीखेड़ा के पास बाइकों की आपस में भिड़ंत, एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
रविवार की रात प्रदीप निवासी सुरजापुर पीपरगांव नेवादा अपने दोस्त विशाल के साथ बाइक से एक निजी अस्पताल जा रहा था, जानकी खेड़ा के पास सामने से आ रही बाइक नें टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे आनन फानन सीएचसी भरावन ले जाया गया वहाँ से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रिफर किया गया। जहाँ इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई।