राऊ: बारिश से पहले तैयारियां, नगर निगम ने 35 नए जलजमाव पॉइंट्स चिन्हित किए, महापौर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Rau, Indore | May 13, 2025 इंदौर शहर में बीते दिनों हुई बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या सामने आने के बाद अब नगर निगम ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी के तहत नगर निगम ने पुराने जलभराव वाले स्थानों के अलावा 35 नए पॉइंट्स की पहचान की है। जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।