राऊ: सिलिकॉन सिटी में गंभीर हालत में मिली महिला की मौत, पहचान नहीं हो पाई
Rau, Indore | May 15, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सीटी में देर रात एक घायल अवस्था में महिला मिली थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान थे। जिसमें सिलिकॉन सिटी के रहवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जिसमें शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।