जमुई: 37.40 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, +92 नंबरों के सुराग से अंतरराज्यीय नेटवर्क जांच के घेरे में
Jamui, Jamui | Jul 24, 2026 जमुई साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के कथित सदस्य वीरू मंडल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से दर्जनों क्यूआर कोड, बैंक स्टेटमेंट और पाकिस्तान के कंट्री कोड (+92) वाले व्हाट्सएप नंबरों के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। जांच में 37.40 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस हरियाणा से जुड़े नेटवर्क की तलाश मे जुटी है।